लाइव न्यूज़ :

इजराइल हवाई अड्डे पर इजिप्टएयर की पहली आधिकारिक उड़ान उतरी

By भाषा | Updated: October 3, 2021 18:20 IST

Open in App

यरूशलम, तीन अक्टूबर (एपी) मिस्र और इजराइल के बीच 1979 की ऐतिहासिक शांति संधि पर हस्ताक्षर के बाद पहली बार मिस्र के राष्ट्रीय वाहक इजिप्टएयर ने रविवार को इजराइल के लिए अपनी आधिकारिक सीधी उड़ान भरी।

इजिप्टएयर का विमान तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर रविवार को उतरा।

विमानन कंपनी के सहयोगी एयरसिनाई ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया के डर से कंपनी के लोगो के बिना दशकों तक इजराइल के लिए उड़ानें संचालित की हैं।

राष्ट्रीय वाहक अब काहिरा और तेल अवीव के बीच इजिप्टएयर के लोगो साथ सप्ताह में तीन उड़ानें संचालित करेगा।

काहिरा में इजरायली दूतावास ने ट्वीट किया कि सीधी उड़ानें ‘‘दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य संकेत है।’’

पिछले हफ्ते बहरीन की गल्फएयर ने इजराइल के लिए अपनी पहली सीधी उड़ान भरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!