लाइव न्यूज़ :

एफल का दावा, इंडस ओएस हिस्सेदारी बिक्री मामले में शुरुआती कानूनी लड़ाई जीती

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून डिजिटल विज्ञापन कंपनी एफल ने दावा किया है कि उसने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फोनपे द्वारा सिंगापुर की अदालत में दायर मामले में शुरुआती जीत हासिल की है। यह मामला इंडस ओएस की हिस्सेदारी बिक्री से संबंधित है।

फोनपे ने करीब छह करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ इंडस ओएस की 92 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाई थी। हालांकि, कंपनी में सबसे बड़ी शेयरधारक एफल ग्लोबल पीटीई लि. (एजीपीएल) ने इस प्रस्तावित सौदे का विरोध किया था।

एजीपीएल को लगता था कि ओएसलैब्स या इंडस ओएस का मूल्यांकन करीब 9 करोड़ डॉलर है। उसने निचले मूल्यांकन पर अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने से इनकार कर दिया था।

कंपनी ऐप स्टोर ‘इंडस ऐप बाजार’ का परिचालन करती है। इसके तहत अंग्रेजी के साथ 12 भारतीय भाषाओं हिंदी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, उडिया, पंजाबी, मलयालम, बांग्ला, असमिया कन्नड़ में चार लाख ऐप तक पहुंचा जा सकता है।

एजीपीएल ने इंडस ओएस द्वारा फोनपे को हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी के खिलाफ मुकदमा किया। फिनटेक कंपनी ने इसे सिंगापुर की अदालत में चुनौती दी थी।

एजीपीएल और इंडस ओएस दोनों सिंगापुर में पंजीकृत हैं।

एजीपीएल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उसने 19 मई, 2020 से 18 जून, 2021 तक सिंगापुर उच्च न्यायालय में सात से अधिक सुनवाइयों में भाग लिया है। उसने दावा किया कि 18 जून, 2021 तक फोनपे ने स्पष्ट रूप से सिंगापुर में कॉरपोरेट कानूनी लड़ाई गंवा दी है।

हालांकि, फिनटेक कंपनी फोनपे और ओएसलैब्स ने एजीपीएल के इस दावे को खारिज किया है कि उसने कानूनी लड़ाई जीत ली है।

वहीं, एजीपीएल ने कहा कि सिंगापुर उच्च न्यायालय में 18 जून को हुई आखिरी सुनवाई के दौरान फोनपे ने अदालत के आदेश के मद्देनजर ओएस लैब्स में की साधारण बैठक में मौजूदा वोटिंग अधिकार गंवा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम