लाइव न्यूज़ :

विदेशों में तेजी के बावजूद खाद्य तेल कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर विदेशों में तेजी के रुख के बावजूद आयात सस्ता होने की वजह से मंगलवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सीपीओ, पामोलीन, बिनौला और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सरसों की मांग होने और आवक की कमी से सरसों दाना के भाव सुधार दर्शाते बंद हुए।

बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.15 प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में कल रात की तेजी के बाद मंगलवार को 0.2 प्रतिशत की तेजी रही।

सीपीओ के मुकाबले सूरजमुखी रिफाइंड और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव लगभग पांच रुपये किलो कम होने से तेल कीमतों में गिरावट आई। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी होने के बावजूद इन तेलों का आयात कहीं सस्ता पड़ने से बाजार में सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

सूत्रों ने कहा कि मंडियों में बिनौला की नयी फसल की आवक बढ़ने तथा सूरजमुखी और सोयाबीन डीगम के सस्ता होने से भी बिनौला तेल में गिरावट दर्ज हुई।

सूत्रों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सरसों खली की मांग बढ़ने से सरसों दाना के भाव सुधार के साथ बंद हुए। उन्होंने कहा कि सरसों की जाड़े में हरी सब्जियों की तथा अचार बनाने वाली कंपनियों मांग बढ़ना शुरू हो गयी है जबकि आवक निरंतर कम होती जा रही है। खुदरा तेल मिलों तथा मुंबई की ब्रांडेड तेल बनाने वाली बड़ी कंपनियों की सरसों की मांग होने से भी सरसों में सुधार आया। जयपुर में अधिभार सहित सरसों के भाव पहले के 9,005-9,030 रुपये से बढ़ाकर 9,030-9,055 रुपये क्विंटल कर दिए गए हैं। सरसों की बिजाई बेहतर हुई है और इस बीच देशभर की मंडियों की आवक घटकर एक लाख बोरी से कम रह गई है। दीवाली के बाद सरसों की आवक और कम हो जायेगी। सरसों की चौतरफा मांग के बीच सरसों दाना के भाव मजबूत रहे।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 9,030 - 9,055 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,050 - 6,135 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,005 - 2,130 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,960 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,715 -2,755 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,790 - 2,900 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,880 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,300

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,370 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,930 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,780 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 5,500 - 5,600, सोयाबीन लूज 5,300 - 5,400 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम