लाइव न्यूज़ :

डीपीआईआईटी ने व्यय वित्त समिति को एलईडी, एसी के लिए पीएलआई प्रस्ताव भेजा

By भाषा | Updated: December 28, 2020 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने पीएलआई योजना के तहत एसी और एलईडी लाइट को प्रोत्साहन देने के लिए एक प्रस्ताव मंजूरी के लिए व्यय वित्त समिति के पास भेजा है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नवंबर में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत इन दोनों क्षेत्रों- एयर कंडीशनर और एलईडी लाइट के लिए 6,238 करोड़ रुपये के परिव्यय को मंजूरी दी थी। इस योजना का मकसद भारतीय विनिर्माताओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘विभाग ने एसी और एलईडी लाइट के प्रस्तावों को मंजूरी के लिए व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के पास भेजा है।’’

उन्होंने कहा कि एलईडी क्षेत्र में क्षमता वृद्धि ने घरेलू बाजारों की मांग को पूरा करने में मदद की है और ‘‘अब इसके निर्यात को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि यह योजना भारत को आत्मनिर्भर बनाने, विनिर्माण को बढ़ावा देने के साथ ही निर्यात बढ़ाने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!