लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 57 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख पर

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:07 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर घरेलू विमान यात्रियों की संख्या अक्टूबर में एक साल पहले की तुलना में 57.21 प्रतिशत घटकर 52.71 लाख रह गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कोरोना वायरस महामारी के बीच एयरलाइंस अपनी क्षमता से काफी कम पर परिचालन कर रही हैं, जिससे विमान यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

अक्टूबर, 2019 में घरेलू विमान यात्रियों की संख्या 1.23 करोड़ रही थी। हालांकि, पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) यानी कुल क्षमता पर बुकिंग में लॉकडाउन हटने के बाद मांग बढ़ने से अक्टूबर में कुछ सुधार हुआ है। डीजीसीए का कहा है कि त्योहारी सीजन की वजह से भी पीएलएफ में सुधार आया है।

नौ घरेलू एयरलाइंस का औसत पीएलएफ अक्टूबर में 59.2 रहा। स्टार एयर का पीएलएफ सबसे अच्छा 71.6 प्रतिशत रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की हेलिकॉप्टर कंपनी पवन हंस का पीएलएफ सबसे कम यानी 21.9 प्रतिशत रहा।

अक्टूबर में सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया ने 4.94 लाख यात्रियों को यात्रा कराई। बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के यात्रियों की संख्या 29.7 लाख रही। स्पाइसजेट के यात्रियों की संख्या 7.04 लाख और गोएयर की 3.95 लाख रही।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार एयरएशिया ने अक्टूबर में 3.74 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। वहीं विस्तार के यात्रियों की संख्या 3.39 लाख रही। जहां तक उड़ानों के समय पर परिचालन का सवाल है, तो इस मामले में एयरएशिया सबसे आगे रही। चार प्रमुख महानगरों...दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु से उसकी 98 प्रतिशत उड़ानों की आवाजाही समय पर हुई।

इन हवाईअड्डों पर समय के मामले में एयर इंडिया का प्रदर्शन सबसे खराब रहा। एयर इंडिया की उड़ानों का समय पर रवाना होने और आगमन का प्रतिशत 90.7 रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!