लाइव न्यूज़ :

डीएलटी लैब्स इस साल 600 लोगों को नौकरी देगी, लखनऊ में उत्कृष्टता केन्द्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी एंटरप्राइज ब्लॉकचेन समाधान उपलब्ध कराने वाली डीलटी लैब्स ने रविवार को कहा कि उसकी इस साल 600 लोगों की नियुक्ति की योजना है और वह उत्तर प्रदेश में डा ए पी जे अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) में एक विशिष्ट केन्द्र स्थापित करेगी।

कंपनी के जारी एक वक्तव्य में कहा गया है वह अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। इस यूनिवर्सिटी को पहले उत्तर प्रदेश टैक्निकल यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था। समझौते के तहत एकेटीयू के छात्रों के ज्ञान को बढ़ाया जायेगा।

वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘एमओयू के तहत विश्वविद्यालय भौतिक अवसंरचना सुविधायें उपलब्ध करायेगी और डीएलटी लेब्स उसके लिये एंटरप्राइज ब्लॉकचेन विशेषज्ञता और क्लाउड ढांचागत सुविधा लायेगी।’’

डीएलटी लैब्स ने सीओई के लिये एक करोड़ रुपये तक खर्च करने की प्रतिबद्धता भी जताई हे।

डीएलटी लैब्स के संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमें आने वाले सालों में मजबूत वृद्धि नजर आ रही है, हम राज्य में अपनी उपस्थिति को और बढ़ायेंगे, इसके तहत हम इस साल 600 लोगों को नियुक्त करेंगे।’’

श्रीवास्तव ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई एकेजी इंजीनियरिंग कालेज, गाजियाबाद (एकेटीयू) से की है और 2017 में उन्होंने डीएलटी लैब्स की स्थापना की। उनके भागीदार अजय सिंह और उमेश सिंह कुशवाहा ने भी इसमें योगदान दिया। डीएलटी लैब्स के भारत, कनाडा, जापान, सिंगापुर और अमेरिका में 400 लोग काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम