लाइव न्यूज़ :

बायोलॉजिकल ई को टीका विनिर्माण क्षमता बढ़ाने को पांच करोड़ डॉलर का वित्तपोषण देगा डीएफसी

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:37 IST

Open in App

हैदराबाद, 23 अक्टूबर अमेरिका का अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (डीएफसी) बायोलॉजिकल ई लिमिटेड को अपनी कोविड-19 टीके की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए पांच करोड़ डॉलर का वित्तपोषण उपलब्ध कराएगा।

यहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से जारी बयान में कहा गया है कि डीएफसी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) डेविड मार्चिक और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला 25 अक्टूबर को वित्तपोषण समझौते पर औपचारिक रूप देंगे।

बयान में कहा गया, “25 अक्टूबर को डीएफसी के मुख्य परिचालन अधिकारी डेविड मार्चिक और बायोलॉजिकल ई लिमिटेड की प्रबंध निदेशक महिमा दतला कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए कंपनी की क्षमता का विस्तार करने के लिए पांच करोड़ डॉलर के वित्तपोषण समझौते को औपचारिक रूप देंगे।”

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बयान में कहा गया है कि यह समझौता कोविड​​​​-19 से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने में मदद करेगा और भारत तथा पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दीर्घकालिक वैश्विक स्वास्थ्य को भी लाभान्वित करेगा।

डीएफसी अमेरिका का विकास बैंक है और वर्तमान में विकासशील दुनिया के सामने आने वाली सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों के समाधान के लिए इसने निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती