लाइव न्यूज़ :

शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण होगा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा-मंडावा को विरासत संरक्षण मॉडल के रूप में विकसित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 22:07 IST

शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा मंडावा को विरासत संरक्षण के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दि

Open in App
ठळक मुद्देसंरक्षण के लिए भी समग्र कार्य योजना बनाकर कार्य किये जाने के निर्देश दिए।राजस्थान में बावड़ियों के संरक्षण के लिए बेहतरीन काम हो रहा है।

जयपुरः उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बृहस्पतिवार को ‘हेरिटेज’ बावड़ियों के संरक्षण को राजस्थान सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शेखावाटी की हवेलियों का संरक्षण होगा और मंडावा को इसके मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर्यटन एवं कला एवं संस्कृति विभाग के लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक मंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा मंडावा को विरासत संरक्षण के मॉडल के रूप में विकसित करने के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

एक सरकारी बयान के अनुसार दिया कुमारी ने राज्य की बावड़ियों के संरक्षण के लिए भी समग्र कार्य योजना बनाकर कार्य किये जाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राजस्थान में बावड़ियों के संरक्षण के लिए बेहतरीन काम हो रहा है। उन्होंने कहा,‘‘हमारी कई बावड़ियों पर पहले से ही संरक्षण के काम किये जा रहे हैं। उनमें से कुछ काम हो भी चुके हैं।

बावड़ियों के संरक्षण के लिए हम उन सब कार्यों का दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। उसी के आधार पर राज्य में आगे और कौन-कौन सी बावड़ियों का संरक्षण किया जा सकता है-- इसके लिए भी कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।’’ उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में आने वाले पर्यटकों के लिए सभी तरीके की पर्यटन सुविधाओं का विकास हो-- इस पर केंद्रित होकर कार्य किये जा रहे हैं। 

टॅग्स :राजस्थानदीया कुमारीजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?