लाइव न्यूज़ :

महामारी की दूसरी लहर के बीच अंडों की मांग बढ़ी

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून बर्ड फ्लू शुरू होने की वजह से इस साल जनवरी- फरवरी के दौरान मांग में कमी आने के बाद अब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच एक बार फिर अंडों की मांग बढ़ गयी है।

मांग बढ़ने की मुख्य वजह महामारी के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने के लिए अंडों का सेवन बढ़ना है।

सरकार के अधिकारियों और उद्योग के विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अंडों की मांग बढ़ने के साथ प्रति अंडे का खुदरा मूल्य अलग-अलग इलाकों में छह से सात रुपए हो गया है।

विशेषज्ञों ने कहा कि अंडे प्रोटीन से भरी उन खाद्य सामग्रियों में शामिल हैं जिनकी कोविड-19 मरीजों को सेवन करने की सलाह दी जाती है और यह लोगों के पास प्रोटीन का सबसे सस्ता उपलब्ध स्रोत भी है।

पशुपालन, पोल्ट्री और दुग्ध मंत्रालय के संयुक्त सचिव ओ पी चौधरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, "पिछले कुछ महीनों में अंडों का सेवन बढ़ने का चलन देखा गया है। अंडे में सबसे ज्यादा 11 प्रतिशत प्रोटीन होता है।"

मंत्रालय के एक और अधिकारी ने कहा कि अंडों के मासिक खपत में वृद्धि का अनुमान लगाना मुश्किल है।

इसके बावजूद उन्होंने बताया कि 2018-19 की तुलना में 2019-20 में भारत में अंडे का प्रति व्यक्ति सालाना सेवन 79 अंडों से बढ़कर 86 हो गया।

गुरुग्राम के स्टार्टअप एगोज के सहसंस्थापक अभिषेक नेगी ने कहा, "हमने कोविड महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से पिछले कुछ महीनों में ब्रांडेड और ऐगोज के अंडों की मांग में जोरदार उछाल देखा है।"

उन्होंने बताया कि कंपनी का कारोबार पिछले कुछ महीनों में 100 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर के साथ बढ़ा है।

ब्रांडेड अंडे ज्यादा महंगी दरों पर बिकते हैं और उनकी कीमत प्रति अंडे करीब 10 रुपए या उससे ज्यादा होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम