लाइव न्यूज़ :

रियल एस्टेट के टॉप शहरों में बिक्री घटी, क्या संकेत है एनसीआर मार्केट के लिए?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2025 20:18 IST

एनसीआर में नई यूनिटस की बिक्री 2025 के पहली तिमाही में 8,477 यूनिटस रह गई जो 2024 के अंतिम तिमाही में 9,808 यूनिटस की तुलना में 14% तथा 2024 की प्रथम तिमाही के दौरान 10,058 यूनिटस की तुलना में 16% घट गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 की अंतिम तिमाही में लॉन्च हुए 10,048 यूनिटस की तुलना में 21% कम है।रियल एस्टेट डेस्टिनेशन पर नए लॉन्च में 10 से लेकर 38% तक की कमी आई है। तिमाही की तुलना में इस वर्ष ज्यादा यूनिटस लॉन्च हुई है जो एक स्वस्थ मार्केट का सूचक है। 

नई दिल्लीः प्रापटेक संस्थान प्राप टाइगर की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार देश के टॉप 8 रियल एस्टेट शहरों में नए लॉन्च में 10% और बिक्री में 19% की कमी आई है। इसके कारणों में प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतें, वैश्विक व्यापार एवं टैरिफ की दरें और इसके कारण मार्केट में बनी अस्थिरता को बताया है। इन रियल एस्टेट डेस्टिनेशन एनसीआर, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं। संस्थान से जारी डाटा के अनुसार एनसीआर में नई यूनिटस की बिक्री 2025 के पहली तिमाही में 8,477 यूनिटस रह गई जो 2024 के अंतिम तिमाही में 9,808 यूनिटस की तुलना में 14% तथा 2024 की प्रथम तिमाही के दौरान 10,058 यूनिटस की तुलना में 16% घट गई है।

पिछले वर्ष के प्रथम तिमाही से तुलना करे तो बेगलुरु, 13% की वृद्धि, और चेन्नई, 8% की वृद्धि, के अलावा शेष डेस्टिनेशन पर बिक्री 1 से 26% तक घटी है। एनसीआर में नई यूनिटस की लॉन्च की बात करें तो 2025 के पहली तिमाही में केवल 7,952 यूनिटस ही लॉन्च हुए है जो 2024 की अंतिम तिमाही में लॉन्च हुए 10,048 यूनिटस की तुलना में 21% कम है।

लेकिन 2024 के प्रथम तिमाही से तुलना की जाए तो उस समय लॉन्च हुए 6,872 यूनिटस की तुलना में 2025 में 16% ज्यादा यूनिटस मार्केट में आए है। इसके अलावा बेंगलुरू, 82% वृद्धि, और कोलकाता, 138% वृद्धि, के अलावा अन्य रियल एस्टेट डेस्टिनेशन पर नए लॉन्च में 10 से लेकर 38% तक की कमी आई है। 

मार्केट एक्स्पर्ट्स की राय में किसी भी रियल एस्टेट मार्केट में यूनिटस की सप्लाइ और डिमांड में एक समानता कभी नहीं रहती है। 2023-24 के बाद मार्केट में प्राइस करेक्शन का दौर आया हुआ है इसलिए प्रोमोटर नए प्रोजेक्ट लाने में और खरीदार निर्णय लेने में समय ले रहे है जो स्वाभाविक है। 

दिनेश गुप्ता, सचिव, क्रेडाई वेस्टर्न यूपी के अनुसार रियल एस्टेट सेक्टर में उतार चढ़ाव कोई नहीं बात नहीं है। वर्ष 2024 में प्रॉपर्टी की डिमांड और सप्लाइ दोनों बढ़िया रही है। अक्सर त्योहारी सीजन के बाद नई लॉन्च में कमी आती है क्योंकि मांग में भी कमी रहती है। फिर भी पिछले वर्ष इसी तिमाही की तुलना में इस वर्ष ज्यादा यूनिटस लॉन्च हुई है जो एक स्वस्थ मार्केट का सूचक है। 

आरजी ग्रुप के निदेशक हिमांशु गर्ग के अनुसार रियल एस्टेट का मार्केट डिमांड और सप्लाइ पर निर्भर करता है। मार्केट में बड़े साइज़ के यूनिटस की डिमांड ज्यादा है जिसमें 3 और 4 बीएचके के यूनिटस ज्यादा बिक रहे है। मेरा अपना अनुभव यह कहता है कि अगर यूनिट साइज़ एफोर्डेबल से मिड-एफोर्डेबल सेगमेंट के बीच का है तो प्रोजेक्ट में डिमांड की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि मार्केट में खरीदार अभी भी इस सेगमेंट के सबसे ज्यादा है।  रेनॉक्स ग्रुपके चेयरमैन शैलेन्द्र शर्मा के अनुसार रेपो रेट में कमी होने से करके घर खरीदारों के लिए नए लोन सस्ते हो गए है।

मार्केट में लॉन्च हुए नए और अन्डर-कन्स्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में प्रॉपर्टी आज भी रेडी टू मूव की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध है और रेरा आने के बाद इनके पूरा होने की गारंटी भी है। ऐसे में घर खरीदार अब नए प्रोजेक्ट्स को प्राथमिकता दे रहे है जहां ढेर सारे ऑप्शन के साथ प्रॉपर्टी उनके पसंद की और कीमत उनके बजट में है।  

डिलिजेन्ट बिल्डर्स के सीईओ ले.क. अश्वनी नागपाल (रिटायर्ड) का मानना है कि मार्केट में प्राइस करेक्शन का दौर एंड यूजर्स के लिए बढ़िया मौका होता है जब वे अपने लिए एक बढ़िया लोकेशन पर और अच्छे प्रोजेक्ट में अपने बजट का यूनिट ढूंढ सकते है। होम लोन और सस्ता होने की आशा के कारण भी घर खरीदार थोड़ा और इंतेजार कर रहे है इसलिए ऐसे मार्केट ट्रेंड्स को आने वाले बेहतर समय का द्योतक मानना चाहिए।

निराला वर्ल्ड के सीएमडी सुरेश गर्ग के अनुसार, पूरे एनसीआर में अकेले ग्रेटर नोएडा तेजी से बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और रोजगार की संभावनाओं के साथ सबसे किफायती अंडर कंस्ट्रक्शन और रेडी टू मूव प्रॉपर्टी की सुविधा दे रहा है जो गुड़गांव और फरीदाबाद जैसे मार्केट का विकल्प बन गए है। इसलिए मांग में निरंतरता बनी रहेगी।

टॅग्स :Real Estate Investment Trustsdelhiगुरुग्रामबेंगलुरुBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?