लाइव न्यूज़ :

Delhi Interstate Bus Terminal ISBT: फास्टैग नहीं तो नो एंट्री?, नया ‘स्टैंड शुल्क’ 14-15 सितंबर की मध्यरात्रि से लागू, जानें रेट लिस्ट, दिल्ली से चलने वाली बसें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 20:43 IST

Delhi Interstate Bus Terminal ISBT: कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां स्थित आईएसबीटी से चलने वाली ऐसी सभी बसों पर लागू होगा।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Interstate Bus Terminal ISBT: राज्य द्वारा संचालित बसों को यात्री/राजस्व की हानि होती है। Delhi Interstate Bus Terminal ISBT: नया ‘स्टैंड शुल्क’ 14-15 सितंबर की मध्यरात्रि से लागू होगा।Delhi Interstate Bus Terminal ISBT: अंतरराज्यीय बसों के लिए नयी दरें और मानदंड अधिसूचित करेगा।

Delhi Interstate Bus Terminal ISBT: राष्ट्रीय राजधानी में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से चलने वाली बसों के लिए नया ‘स्टैंड शुल्क’ शनिवार आधी रात से लागू होगा। राज निवास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संशोधित शुल्क केवल ‘फास्टैग’ आधारित प्रणाली के माध्यम से वसूला जाएगा और बिना फास्टैग के किसी भी बस को टर्मिनल परिसर में प्रवेश करने और परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने कहा, “राज्य सरकार की बसों, एआईटीपी और अन्य निजी बसों (वैध परमिट के साथ) के अंतरराज्यीय संचालन के लिए नया ‘स्टैंड शुल्क’ 14-15 सितंबर की मध्यरात्रि से लागू होगा। यह कश्मीरी गेट, आनंद विहार और सराय काले खां स्थित आईएसबीटी से चलने वाली ऐसी सभी बसों पर लागू होगा।”

उन्होंने बताया कि वर्तमान में निजी बसों से अधिक किराया लिया जाता है, जिस वजह से वे आईएसबीटी परिसर के बाहर सड़कों पर अनाधिकृत रूप से वाहन पार्क करके यात्रियों को बैठाती हैं, जिससे सड़क पर भारी यातायात जाम की स्थिति पैदा होती है और राज्य द्वारा संचालित बसों को यात्री/राजस्व की हानि होती है। अधिकारियों ने बताया कि परिवहन विभाग इन बस टर्मिनल का उपयोग करके आने-जाने वाली अंतरराज्यीय बसों के लिए नयी दरें और मानदंड अधिसूचित करेगा।

टॅग्स :दिल्ली सरकारविनय कुमार सक्सेनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल में उछाल, क्या भारत में बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें?