लाइव न्यूज़ :

डाबर इंडिया का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 4.6 प्रतिशत बढ़कर 505 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर तेल, शैम्पू जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 4.64 प्रतिशत बढ़कर 505.31 करोड़ रुपये रहा। बिक्री बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

डाबर इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 482.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 11.98 प्रतिशत बढ़कर 2,817.58 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की दूसरी तिमाही में 2,516.04 करोड़ रुपये थी।

डाबर इंडिया ने बयान में कहा कि दैनिक उपयोग के सामान कारोबार में 10 प्रतिशत की वृद्धि से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में 2021-22 के लिये एक रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 250 प्रतिशत यानी 2.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम लाभांश को मंजूरी दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?