लाइव न्यूज़ :

ऋण वृद्धि काफी धीमी, ‘आउटपुट गैप’ को पूरा करने में कई साल लगेंगे : रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: December 8, 2021 21:06 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था के आकार और वृद्धि दर के लिहाज से ऋण वृद्धि को ‘बहुत कम’ बताते हुए बुधवार को कहा कि इन दोनों आंकड़ों के मेल के लिए बहुत ज्यादा बड़े ‘आउटपुट गैप’ या अंतर को दूर करना होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक समीक्षा के बाद यह भी साफ किया कि निम्न ऋण वृद्धि का यह कोई अनिवार्य अर्थ नहीं है कि अर्थव्यवस्था को कम ऋण प्रवाह हो रहा है या प्रणाली को ऋण बाधित हो रहा है।

‘आउटपुट गैप’ से मतलब है कि कमजोर मांग होने से कंपनियां अपने संयंत्रों का अपनी पूरी क्षमता से संचालन नहीं कर पा रही हैं। इस तरह अर्थव्यवस्था मांग न रहने से अपनी क्षमता से काम नहीं कर पा रही है।

रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा ने यह स्वीकार किया कि ऋण की मांग अर्थव्यवस्था में अब भी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भारत जैसे आकार वाली अर्थव्यवस्था के लिए निश्चित रूप से यह काफी नहीं है।

पात्रा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था में मौजूद इस बहुत बड़े फासले को दूर करने में कई साल लग जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट11 चौके 5 छक्के, साई सुदर्शन का तूफानी शतक, GT ने बनाया 205

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा