लाइव न्यूज़ :

वाणिज्यिक खनन: 20 कोयला खदानों के लिये 53 बोलियां मिलीं

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर वाणिज्यिक खनन के लिए रखे गये 20 कोयला खदानों को लेकर जेएसडब्ल्यू, जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल), वेदांता और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज समेत 37 कंपनियों की 53 बोलियां प्राप्त हुई हैं।

आधिकारिक बयान के अनुसार कोयला मंत्रालय ने 12 अक्टूबर को 87 खदानों के लिये नीलामी प्रक्रिया शुरू की थी।

बयान में कहा गया है, ‘‘बीस कोयला खदानों के लिए कुल 53 बोलियां आयी हैं। इनमें से 16 तत्काल उत्पादन में लाने लायक हैं जबकि चार आंशिक रूप से तुंरत उत्पादन में लाने वाली खानें हैं।’’

इनमें से दो खदान कोकिंग कोयला ब्लॉक हैं, जबकि शेष गैर-कोकिंग कोयला ब्लॉक हैं।

बोली जमा करने की अंतिम तिथि मंगलवार थी। नीलामी प्रक्रिया के तहत ‘ऑनलाइन’ और ‘ऑफलाइन’ तकनीकी बोली दस्तावेजों को बुधवार को बोलीदाताओं की मौजूदगी में खोली गया।

नीलामी प्रक्रिया में कुल 57 कंपनियों ने अपनी बोलियां जमा कीं।

बोलियों का मूल्यांकन एक तकनीकी मूल्यांकन समिति करेगी। तकनीकी रूप से योग्य बोलीदाताओं को अगले साल सात जनवरी से एमएसटीसी पोर्टल पर आयोजित होने वाली इलेक्ट्रॉनिक नीलामी में भाग लेने के लिए चुना जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट11 चौके 5 छक्के, साई सुदर्शन का तूफानी शतक, GT ने बनाया 205

भारतबनारस और लखनऊ यूनिवर्सिटी में थम नहीं रही रैगिंग की शिकायतें, यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन की एंटी रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

क्रिकेटRCB vs GT: साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ 57 गेंदों में जड़ा अपना पहला IPL शतक

भारत'सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार' के मंच से बोले लोकमत चेयरमैन विजय दर्डा, संगीत साधकों को बताया राष्ट्र की सांस्कृतिक धरोहर

भारत'सुर और संगीत शाश्वत है': लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार के मंच से बोले डॉ. विजय दर्डा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा