लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने लाल चंदन की लकड़ी के निर्यात के लिए ओडिशा को प्रतिबंध नियमों में ढील दी

By भाषा | Updated: October 8, 2021 15:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्र ने ओडिशा को 810.18 टन लाल चंदन की लकड़ी को छोटे-बड़े टुकड़ों की खेप के रूप में भेजने के लिए निर्यात प्रतिबंध नियमों में ढील दी है।

ओडिशा के परलाखेमुंडी वन प्रभाग से चक्रवात के कारण गिरने वाले लाल चंदन की लकड़ी को छोटे-बड़े टुकड़ों के रूप में निर्यात करने की छूट दी गई है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की एक अधिसूचना के अनुसार, राज्य का वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, 12 महीने के भीतर संबंधित मात्रा के निर्यात के तौर-तरीकों को अंतिम रूप देगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, ओडिशा सरकार को लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों के आकार में 810.18 टन लाल चंदन की लकड़ी के निर्यात को प्रतिबंध में ढील दी गई है।’’

वर्ष 2017 में, सरकार ने लकड़ी की लुप्तप्राय प्रजाति लाल चंदन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।

इसे रखना और बेचना गैर कानूनी है।

लाल चंदन मुख्य रूप से रायलसीमा क्षेत्र में कडपा, चित्तूर और कुर्नूल में फैले शेषचलम पहाड़ी श्रृंखला और आंध्र प्रदेश में नेल्लोर जिले के कुछ हिस्सों में पाया जाता है।

विदेशों में इसकी भारी मांग है, खासकर चीन और जापान में, जहां इसकी अच्छी कीमत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस