लाइव न्यूज़ :

कार्स24 इस वर्ष देशभर में सात नए वाहन नवीनीकरण केंद्र स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर पुरानी कारों को खरीदने व बेचने के लिए मंच प्रदान करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी कार्स24 इस साल देश में अपने स्वामित्व वाले सात नए वाहन नवीनीकरण (रिफर्बिशमेंट) केंद्र स्थापित करेगी।

कंपनी ने बुधवार एक बयान में बयान में कहा कि देश के प्रमुख शहरों में इन विशाल नवीनीकरण लैब्स (एमआरएल) को 35 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा, ताकि खरीदारों को उच्च गुणवत्ता वाली पुरानी गाड़ियां उपलब्ध कराई जा सकें।

कंपनी ने कहा कि ये नवीनीकरण केंद्र दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद और पुणे में स्थापित किये जाएंगे, जो हर महीने बीस हजार कारों को ‘रिफर्बिश’ करेंगे।

कंपनी ने कहा कि इन केंद्रों से वाहन क्षेत्र के 1,500 विशेषज्ञों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। वही अक्टूबर, 2021 से शुरू पहले चरण में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नई में स्थित केंद्रों को आवश्यकता अनुसार शुरू किया जाएगा।

कार्स24 की कारोबार इकाई कार्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुणाल मुंदड़ा ने कहा, ‘‘कार्स24 पिछले कई वर्षों में तेजी से बढ़ रही है और हम और भी ग्राहकों के लिए अधिक कारों की एक पूरी नयी श्रृंखला लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में हमने यह देखा कि वाहन खरीदारों के लिए पुरानी कारों की गुणवत्ता बहुत महत्वपूर्ण है।’’

वर्ष 2015 में स्थापित कार्स24 ग्राहकों को प्रौद्योगिकी के जरिये अपने वाहनों को बेचने व खरीदने के लिए एक मंच प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम