लाइव न्यूज़ :

साल 2020 में शेयर निर्गमों से जुटाई गई पूंजी 116 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

By भाषा | Updated: December 28, 2020 18:03 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी प्राथमिक और द्वितीयक पूंजी बाजारों को प्रभावित करने में विफल साबित हुई। इस साल में अब तक शेयर निर्गमों से सबसे ज्यादा पूंजी जुटाई गई। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम, बिक्री पेशकश (ओएफएस) और अन्य निर्गमों से जुटाई गई पूंजी वर्ष के दौरान 116 प्रतिशत बढ़कर 1.78 लाख करोड़ रुपये रही। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

प्राइम डेटाबेस के प्रबंध निदेशक प्रणव हल्दिया के मुताबिक, पूरे 2020 में महामारी की छाया बने रहने के बावजूद, सार्वजनिक शेयर बाजारों के जरिये 1,77,468 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई गई, जो कि अब तक उच्च स्तर है। साल 2019 के 82,241 करोड़ रुपये के मुकाबले यह 116 प्रतिशत अधिक है।

इससे पहले, 2017 में सबसे ज्यादा 1,60,032 करोड़ रुपये जुटाए गए थे।

उन्होंने कहा कि आईपीओ में मजबूत खुदरा भागीदारी, सूचीबद्धता से भारी लाभ और पात्र संस्थागत नियोजनों (क्यूआईपी) एवं इनविट/राइट से जुटाई गई अब तक सबसे ऊंची राशि इस साल प्रमुख रहे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीओ से 26,770 करोड़ रुपये जुटाये गये, जो कि 2019 की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक है, इसके बाद एफपीओ से 15,024 करोड़, ओएसएस (शेयरों की बिक्री पेशकश) से 21,458 करोड़ रुपये और क्यूआईपी/इनविट/राइट से 84,501 करोड़ रुपये जुटाये गये।

रिपोर्ट के मुताबिक, बांड जारी करके जुटाये गये 7,485 करोड़ रुपये को शामिल करने पर कुल जुटाई गई पूंजी 1,84,953 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!