लाइव न्यूज़ :

दूरसंचार राहत पैकेज पर मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं हुआ विचार: सूत्र

By भाषा | Updated: September 8, 2021 23:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर वित्तीय रूप से दबाव वाले दूरसंचार क्षेत्र के लिये बहुप्रतीक्षित राहत पैकेज पर मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में विचार नहीं किया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

दूरसंचार क्षेत्र राहत पैकेज की उम्मीद कर रहा है। सूत्रों के अनुसार यह पैकेज में समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की गणना में से गैर- दूरसंचार मदों को बाहर कर उसे नये सिरे से परिभाषित किया जा सकता है। इसके अलावा स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क जैसे शुल्कों में कटौती और सरकार को रेडियो तरंगों को लौटाने को लेकर आसान नियम तथा शर्तें शामिल हो सकती हैं।

सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार विभाग क्षेत्र के लिए राहत उपायों पर सक्रिय रूप से जोर दे रहा है और उम्मीद है कि आने वाले एक-दो सप्ताह में प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर राहत पैकेज पर बुधवार को मंत्रिमंडल ने क्यों नहीं विचार किया या आने वाले दिनों में विस्तार से चर्चा से पहले दूरसंचार विभाग से कोई स्पष्टीकरण मांगा गया है।

वोडाफोन आइडिया के संकट के बीच अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दूरसंचार क्षेत्र के लिए अनुकूल नीति को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!