लाइव न्यूज़ :

वाहन कंपनियों के लिए व्यावसायिक संचालन औऱ वित्तीय स्वास्थ्य बड़ी चुनौतियां: एमजी मोटर

By भाषा | Updated: December 26, 2021 14:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर मोटर वाहन उद्योग के लिए 2022 में सबसे बड़ी चुनौती सेमीकंडक्टर की किल्लत समेत तमाम चुनौतियों के बीच व्यावसायिक संचालन को जारी रखना और वित्तीय स्वास्थ्य सुनिश्चित करना होगा। एमजी मोटर इंडिया के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही।

वर्तमान में घरेलू बाजार में मांग में वृद्धि देखी जा रही है लेकिन सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति कम होने से उत्पादन गतिविधियों पर काफी असर पड़ा है।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा ने कहा, ‘‘नए चलन ने वाहन उद्योग के लिए अनूठी चुनौतियां खड़ी की हैं। सबसे बड़ी चुनौती कारोबारी परिचालन को जारी रखना और कंपनी एवं उसके हितधारकों के वित्तीय स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। उद्योग ने पिछले दो वर्षों में लचीलापन प्रदर्शित किया है और हम सतर्कता के साथ 2022 को लेकर आशान्वित हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी, सेमीकंडक्टर की वैश्विक किल्लत, माल-ढुलाई लागत और कई अन्य लागत प्रभावों के कारण 2022 में स्थिति तरल बनी रहेगी।

चाबा ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और वाहन आपूर्ति की प्रतीक्षा अवधि कम करने के लिए कारखाने की क्षमता बढ़ाने पर निवेश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम