लाइव न्यूज़ :

बर्गर किंग इंडिया के आईपीओ को पहले दिन ही 3.13 गुना आवेदन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर बर्गर किंग इंडिया की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को बुधवार को पहले दिन ही तय आकार से 3.13 गुना शेयरों के लिये आवेदन प्राप्त हो गये।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा। पहले दिन 7,44,91,524 शेयरों के मुकाबले 23,32,00,750 शेयरों के लिये बोलियां प्राप्त हुईं।

बोली के लिये पेशकश खुलने के कुछ ही घंटे के भीतर इसे अधिक आवेदन प्राप्त हो गये।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 17 प्रतिशत, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 71 प्रतिशत, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के लिये आरक्षित भाग को 15.54 गुना बोलियां प्राप्त हुईं।

आईपीओ में अमेरिका स्थित बर्गर किंग की भारतीय सहायक कंपनी 810 करोड़ रुपये जुटायेगी। इसमें 450 करोड़ रुपये के नये शेयरों का इश्यू भी शामिल होगा।

प्रवर्तक कंपनी क्यूएसआर एशिया प्रावइवेट लिमिटेड आईपीओ के माध्यम से छह करोड़ तक शेयर बेचेगी। इसके लिये कीमत का दायरा 59-60 रुपये प्रति शेयर है। यदि ऊपरी स्तर पर बिक्री हुई तो इससे 360 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।

बर्गर किंग इंडिया ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 364.5 करोड़ रुपये जुटाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

क्रिकेट35 में से 18 मैच जीते, आईपीएल में MI के खिलाफ सबसे अधिक जीत, देखिए लिस्ट

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

पूजा पाठPanchang 17 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस