लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश विदेश मंत्री भारत में नये रणनीतिक मंच, प्रौद्योगिकी समझौते की घोषणा करेंगी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 11:28 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 22 अक्टूबर ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने और विकासशील देशों की, स्वच्छ एवं सतत तरीके से विकास करने में मदद के लिए, भारत के साथ 8.2 करोड़ डॉलर से अधिक के प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के गठजोड़ की घोषणा करेंगी। ब्रिटेन की सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ट्रस अपने समकक्ष एस जयशंकर और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए दो दिन की यात्रा पर शुक्रवार को नयी दिल्ली पहुंचीं।

वह दोनों अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने और विकासशील देशों की स्वच्छ और सतत तरीके से विकास करने में मदद के लिए भारत के साथ छह करोड़ पाउंड (8.2 करोड़ डॉलर) से अधिक के प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे के गठजोड़ की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।

ट्रस और विदेश मंत्री जयशंकर के बीच बातचीत के बाद एक नए रणनीतिक मंच 'स्ट्रैटेजिक फ्यूचर्स फोरम' की घोषणा की जाएगी, जो दोनों देशों में सरकार, व्यापार और शिक्षा जगत के प्रमुख लोगों को एक साथ लाएगा ताकि वे तकनीक एवं सुरक्षा जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में करीबी संबंध बनाने और दोनों देशों में तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत-ब्रिटेन साझेदारी के लिए दीर्घकालीन रणनीतिक दृष्टि को आकार दे सकें।

ट्रस ने कहा, "मैं चाहती हूं कि ब्रिटेन और भारत प्रौद्योगिकी, निवेश, सुरक्षा एवं रक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को और मजबूत करें।"

वहीं यादव के साथ ट्रस की बैठक में जलवायु संबंधी लक्ष्यों पर ध्यान दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती