लाइव न्यूज़ :

"विकसित देश बनने के लिए प्रति व्यक्ति आय कम से कम 13,000$ हो, लेकिन आज हम कहां.." पूर्व गर्वनर सी रंगराजन ने कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: February 12, 2024 11:50 IST

पूर्व आरबीआई गर्वनर ने पॉडकास्ट में कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का कार्यकाल में उन्होंने ये दिखाया कि कैसे सभी चीजें हैंडल हो सकती हैं और उन्होंने सभी परिस्थितियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ने में ठोस कदम भी उठाएं। लेकिन उनका दूसरा कार्यकाल थोड़ा अलग रहा क्योंकि इस दौरान उन्हें राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आरबीआई गर्वनर सी. रंगराजन ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पहले कार्यकाल को अच्छा बतायासी. रंगराजन ने पूर्व पीएम के दूसरे कार्यकाल के लिए राजनीतिक समस्याओं को जिम्मेदार ठहरायाइसके अलावा उन्होंने देश के आर्थिक हालात के बारे में भी बात की

नई दिल्ली: पूर्व आरबीआई गर्वनर सी रंगराजन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर पॉडकास्ट में कहा कि पहला कार्यकाल तो बहुत अच्छा रहा, लेकिन दूसरे कार्यकाल पर राजनीतिक बादल छा गए। सी रंगराजन पूर्व प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के चेयरमैन भी रहे हैं। 

पूर्व आरबीआई गर्वनर ने पॉडकास्ट में कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में ये कर दिखाया कि कैसे सभी चीजें हैंडल हो सकती हैं और उन्होंने सभी परिस्थितियों का सामना करते हुए देश को आगे बढ़ने में ठोस कदम भी उठाएं। लेकिन, उनका दूसरा कार्यकाल थोड़ा अलग रहा क्योंकि इस दौरान उन्हें राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा। लेकिन, उन्होंने वित्त मंत्री रहते हुए अच्छे काम किए। उन्होंने दूसरे कार्यकाल के लिए कुछ और भी कारण को जिम्मेदार ठहराया। 

1990 के कार्यकाल को किया याद..पूर्व गर्वनर सी. रंगराजन ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि 1990 में पी. वी. नरसिम्हा राव की सरकार में उन्होंने वित्त मंत्री का जिम्मा संभालते हुए उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को उदार बनाया। रंगराजन ने ये भी बताया कि उन्हें नरसिम्हा सरकार में उन्हें वित्त मंत्री बनाने का कारण ये था कि वो एक बेहतर अर्थशास्त्री भी थे। बताते चले कि रंगराजन भारतीय रिजर्व बैंक के 22 दिसंबर, 1992 से लेकर 21 दिसंबर, 1997 तक गर्वनर भी रहे हैं।

सी. रंगराजन ने ये भी कहा कि नरसिम्हा राव ने पूर्व वित्त मंत्री मनमोहन सिंह को नई आर्थिक नीति देश के समक्ष लाने के लिए राजनीतिक रूप से मदद की। उस दौरान उन्होंने बताया कि वो उस टीम का हिस्सा थे, जिसे पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व पीएम लीड कर रहे थे। नरसिम्हा राव के बारे में बताते हुए रंगराजन ने कहा कि उनका काम बहुत महत्वपूर्ण था, कई लोगों को ये नहीं पता होगा कि उन्होंने पीएम रहते हुए इंडस्ट्री मिनिस्टर का पद भी धारण किया हुआ था। इस कारण उन्होंने पूरी व्यवस्था में बदलाव और नियंत्रित कर लाइसेंस और अनेक प्रथाओं के भार को कम किया। 

प्रति व्यक्ति आय पर डाला प्रकाशपूर्व गर्वनर ने ये भी बता दिया कि भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में कहा है। उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले पांच सालों में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर बढे़गा। इसपर हमें गर्व भी हैं, लेकिन इसके साथ ही ये नहीं भूलना चाहिए कि भारत प्रति व्यक्ति आय के मामले में 197 देशों में से 142 वां स्थान भारत का है। इसके लिए भी उचित निर्णय और नीति बनाने की जरुरत है। 

पूर्व गर्वनर ने बताई विकसित देश की परिभाषासी. रंगराजन ने विकसित देश की परिभाषा बताते हुए कहा कि वहां ये होता है कि प्रति व्यक्ति आय कम से कम 13000 डॉलर होनी चाहिए, लेकिन बात यहां आकर रुक गई है कि भारत में प्रति व्यक्ति आय 2,700 डॉलर ही है। विकसित देश बनने के लिए प्रति व्यक्ति आय को पांच गुना बढ़ाना होगा और उसके लिए काम करना होगा। उन्होंने ये भी कहा कि बेहतर तकनीकी के उपयोग में लेने के लिए एआई का भी इस्तेमाल करना पड़े, तो कोई दिक्कत की बात नहीं है।

टॅग्स :UPAकांग्रेसCongressइकॉनोमीeconomy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?