लाइव न्यूज़ :

बड़ौदा सैन्य वेतन पैकेज के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा का रक्षा बलों के साथ समझौता

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के साथ एक सहमति ज्ञापन पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत बैंक बलों के खाताधारकों को कई सुविधाएं और विशेष सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

बैंक ने भारतीय सेना के साथ भी अपने एमओयू का नवीनीकरण किया है। इसके तहत बैंक अपनी नयी सेवा ‘बड़ौदा सैन्य वेतन पैकेज’ के माध्यम से विशेष बैकिंग सेवाओं की पेशकश करेगा।

बीओबी ने एक बयान में कहा कि ‘बड़ौदा सैन्य वेतन पैकेज’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों के मौजूदा और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। बैंक ये सेवाएं अपनी 8,200 से अधिक घरेलू शाखाओं और करीब 20,000 बैंक मित्रों के माध्यम से सैन्यकर्मियों तक पहुंचाएगा।

बीओबी के कार्यकारी निदेशक विक्रमादित्य सिंह खिची ने कहा, ‘‘ इस पैकेज के तहत कई तरह के आकर्षक लाभ हैं। जैसे सैन्यकर्मियों को निजी दुर्घटना बीमा, स्थायी तौर पर पूर्ण अपाहिज होने पर बीमा सुरक्षा, आंशिक तौर पर अपाहिज होने पर बीमा सुरक्षा, हवाई दुर्घटना बीमा के साथ-साथ सेवारत सैन्यकर्मी की मृत्यु पर बच्चों के लिए उच्च शिक्षा बीमा और लड़की की शादी के लिए बीमा इत्यादि लाभ मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम