लाइव न्यूज़ :

बघेल ने रायपुर में वेदांता के 100 बिस्तर के कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 26 मई वेदांता समूह ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में 100 बिस्तर वाले कोविड-19 अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया।

वेदांता ने एक बयान में कहा, ‘‘वेदांता समूह की अनुषंगी बाल्को ने बेहद कम समय में बाल्को मेडिकल केंद्र (कैंसर अस्पताल) में कोविड अस्पताल की स्थापना के लिए सभी जरूरी संसाधनों को सुव्यवस्थित किया।’’

उसने बताया कि इस कोविड अस्पताल को वातानुकूलित बनाया गया है जिसमे 90 बेड पर ऑक्सीजन उपलब्ध है और दस वेंटिलेटर की भी सुविधा है। इस अस्पताल का प्रबंधन बाल्को मेडिकल केंद्र द्वारा ही किया जाएगा।

बघेल ने कहा, ‘‘ राज्य सरकार के तौर पर हम लोगों की मदद करने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वेदांता जैसे कॉरपोरेट समूह के समर्थन से निश्चित तौर पर गंभीर रोगियों को गहन देखभाल और समय पर उपचार प्रदान करने के हमारे प्रयासों को बल मिलेगा।’’

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘वेदांता समूह देश के साथ मजबूती से खड़ा है। संक्रमितों को सही उपचार मुहैया कराने के लिए हम राज्य और केंद्र सरकार का समर्थन करने के लिए संकल्पित हैं।’’

वही बाल्को के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और निदेशक अभिजीत पति ने कहा, ‘‘हमारे समाज का स्वास्थ्य और भलाई हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। हमने उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!