लाइव न्यूज़ :

Automobile Industry: 78 लाख करोड़ के साथ नंबर-1 अमेरिका, 47 लाख करोड़ के साथ नंबर-2 चीन, 22 लाख करोड़ के साथ तीसरे पायदान पर भारत, जानिए नितिन गडकरी का लक्ष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 19:35 IST

Automobile Industry: तालिका में शीर्ष पर स्थित अमेरिकी वाहन क्षेत्र का आकार 78 लाख करोड़ रुपये और चीन का 47 लाख करोड़ रुपये का है।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब इस उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये था।आज इसका आकार 22 लाख करोड़ रुपये है।अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे ज़्यादा है।

Automobile Industry: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हम वाहन उद्योग को दुनिया में पहले स्थान पर पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने देश के वाहन क्षेत्र की पिछले कुछ वर्षों में हुई वृद्धि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भारत का वाहन क्षेत्र दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अब ‘हमारा लक्ष्य नंबर एक बनना है।’ केंद्रीय मंत्री ने यहां ‘नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स’ (नैट्रैक्स) में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “...हमारा नंबर दुनिया में सातवां था लेकिन वाहन क्षेत्र में हम तीसरे नंबर पर हैं...हमने जापान को पीछे छोड़ दिया और अब हम तीसरे स्थान पर हैं।” गडकरी ने कहा, “तालिका में शीर्ष पर स्थित अमेरिकी वाहन क्षेत्र का आकार 78 लाख करोड़ रुपये और चीन का 47 लाख करोड़ रुपये का है।”

उन्होंने कहा, “जब मैंने मंत्री का कार्यभार संभाला था, तब इस उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ रुपये था और आज इसका आकार 22 लाख करोड़ रुपये है। ...और यही वो उद्योग है, जिसने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां पैदा की हैं, जो देश में सबसे ज़्यादा है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह वाहन उद्योग है, जो राज्य सरकार और भारत सरकार को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के हिस्से के रूप में सबसे ज्यादा राजस्व दे रहा है।” गडकरी ने कहा कि उद्योग का निर्यात अधिकतम है और ‘हमारा सपना भारतीय वाहन उद्योग को विश्व में नंबर एक बनाना है।’

टॅग्स :नितिन गडकरीअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?