लाइव न्यूज़ :

असम की वृद्धि दर घटी, राजकोषीय घाटा, कर्ज बढ़ा: कैग

By भाषा | Updated: December 24, 2021 23:37 IST

Open in App

गुवाहाटी, 24 दिसंबर असम ने जहां एक तरफ अपनी वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की है, वहीं इसके राजकोषीय घाटा और कर्ज में 2019-20 के अंत में काफी वृद्धि हुई है। राज्य के वित्त पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट ने शुक्रवार को यह बात कही गई।

शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन राज्य विधानसभा में पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य का जीएसडीपी 2015-16 के 2,27,959 करोड़ रुपये से बढ़कर 2019-20 में 3,51,318 करोड़ रुपये (त्वरित अनुमान) हो गया। संचयी रूप से सालाला वृद्धि दर 11.42 प्रतिशत रही जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संचयी सालाना वृद्धि दर 10.37 प्रतिशत थी।

हालांकि, 2019-20 में वृद्धि दर घटकर 11.22 प्रतिशत रह गई, जो 2015-16 में 16.47 प्रतिशत थी।

कैग रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.25 प्रतिशत रहा जो असम राजकोषीय जवाबदेही और बजट प्रबंधन कानून के तहत नियत 3 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है।

राज्य का बकाया कर्ज 2019-20 में बढ़कर 72,256.52 करोड़ रुपये पहुंच गया जो 2015-16 में 39,054.59 करोड़ रुपये था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम