लाइव न्यूज़ :

एएससीआई ने अमूल के विज्ञापन के खिलाफ दायर तीन शिकायतों को खारिज किया: कंपनी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई प्रमुख डेयरी फर्म अमूल ने कहा कि भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने कंपनी के एक विज्ञापन के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि सोया पेय जैसे संयंत्र आधारित उत्पाद दूध नहीं हैं।

अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने एक बयान में कहा कि उक्त तीन शिकायतें ब्यूटी विदाउट क्रुएल्टी (बीडब्ल्यूसी), पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) और शरण इंडिया ने दायर की थीं।

अमूल द्वारा ये विज्ञापन 24 मार्च को जनहित में जारी किए गए थे, जिनके खिलाफ एएससीआई के पास शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।

अमूल ने कहा कि उसने विज्ञापन के जरिये दूध के बारे में फैलाए जा रहे दावों के झूठ को उजागर करने की कोशिश की। विज्ञापन में कहा गया कि ‘‘सोया पेय जैसे पौधे आधारित डेयरी सदृश्य उत्पाद दूध नहीं हैं।’’

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एएससीआई ने ब्यूटी विदाउट क्रुएल्टी (बीडब्ल्यूसी), पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) और शरण इंडिया द्वारा दायर सभी तीन शिकायतों को खारिज कर दिया।’’

अमूल ने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाए थे कि विज्ञापन में किए गए तर्क झूठे थे।

शिकायतकर्ताओं ने दावा किया था कि दूध संपूर्ण भोजन नहीं है, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और पौधों पर आधारित भोजन से कम पौष्टिक है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि डेयरी फार्मिंग उन मवेशियों के लिए अच्छी नहीं है, जिनके साथ क्रूरता होती है।

एएससीआई ने शिकायतों पर फैसला सुनाते हुए अमूल की दलीलों को हर मायने में सही पाया और कहा कि दूध को पौष्टिक तथा कैल्शियम, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, खनिज और प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत साबित करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक डेटा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारFuel Price Freeze: पेट्रोल पर नुकसान बढ़कर 18 और डीजल पर 35 रुपये प्रति लीटर?, अप्रैल 2022 से खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर