लाइव न्यूज़ :

एपीएम टर्मिनल्स पीपावाव ने कंटेनरों का परिचालन शुरू किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 18:29 IST

Open in App

मुंबई, दो जून एपीएम टर्मिनल पिपावाव (गुजरात पिपावाव पोर्ट) ने मंगलवार को ट्रांसवर्ल्ड ग्रुप के एसएसएल ब्रह्मपुत्रा को गोदी पर लगाने के साथ कंटेनरों का परिचालन शुरू किया कर दिया।

ताउते चक्रवात और उसके बाद बिजली संकट के शुरू होने के बाद 18 मई को बंदरगाह पर कंटेनरों का संचालन निलंबित कर दिया गया था।

हालांकि, संचालन शुरू कर दिया गया है, लेकिन बंदरगाह अब भी सार्वजनिक उपयोगिता वाले पावर ग्रिड (गेटको) पर नहीं आया है और आने वाले हफ्तों में सुधार की उम्मीद है।

आगामी मानसून सत्र को देखते हुए मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं और बंदरगाह में पूरी तरह से सुधार में तीन महीने तक का समय लग जाएगा।

एपीएम टर्मिनल पिपावाव के प्रबंध निदेशक जैकब फ्रिस सोरेन्सन ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि हमारे ग्राहकों के परिचालन पर कम से कम असर पड़े। हमारी सक्रिय तैयारियों से न्यूनतम असर हुआ और चक्रवात के दौरान एवं उसके बाद हमारे सभी कर्मचारी सुरक्षित रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस