लाइव न्यूज़ :

अमेजन का अमेजन सेलर सर्विसेज में 915 करोड़ का बड़ा निवेश

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात मई अमेरिका की दिग्गज इ-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में अमेजन सेलर सर्विसेज में 915 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश किया है।

नियामक दस्तावेज के अनुसार यह ताजा निवेश भारत में अमेजन को अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनियों का आक्रामक रूप से सामना करने में मदद मिलेगी। फ्लिपकार्ट की वालमार्ट और मुकेश अम्बानी जियोमार्ट उसके दो सबसे बड़े प्रतिद्वंदी हैं।

कारोबार जगत पर अनुसंधान करने वाले समूह टॉफलर ने कंपनी कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में जमा रपट के आधार पर बताया है कि अमेजन कॉर्पोरेट होल्डिंग्स और अमेजनडॉटकॉमडॉटआईएनसी ने अमेजन सेलर सर्विस में 915 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

दस्तावेजों से पता चला है कि अमेजन कॉर्पोरेट होल्डिंग्स को 91,49,57,723 शेयर तथा अमेजनडॉटकॉमआईएनसी को समझौते में 42,277 शेयर दिए गए हैं। अमेजन इंडिया ने इस संबंध में ईमेल के जरिये भेजे गए का सवाल पर उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए अमेजन बाज़ार मंच, थोक और भुगतान व्यवसाय क्षेत्र में कई अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। पिछले वर्ष जनवरी में अमेजन के सस्थापक जेफ़ बेज़ोस ने भारत में छोटे और मध्यम व्यवसायों को ऑनलाइन लाने में मदद करने के लिए सात हजार करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की थी।

इससे पहले भी अमेजन ने देश में 5.5 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी। अमेरिका के अलावा भारत अमेजन के सबसे अहम बाजारों में से एक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

क्रिकेटPSL मैच में मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी को दी गाली, बल्लेबाज़ हाथ में बल्ला लेकर उनकी ओर दौड़ा, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?