लाइव न्यूज़ :

अल्टूावॉयलेट ऑटोमोटिव कारोबार विस्तार पर 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 12:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर इलेक्ट्रिक दोपहिया कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव प्राइवेट लि. अगले तीन से पांच साल के दौरान अपने कारोबार के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी इस निवेश के जरिये नई विनिर्माण इकाई लगाएगी और उत्पाद विकास करेगी।

अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव में टीवीएस मोटर कंपनी निवेशक है।

कंपनी बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी के पास अपना विनिर्माण और असेंबलिंग संयंत्र लगा रही है। इस संयंत्र से कंपनी 2022 की पहली तिमाही में अपने उच्च प्रदर्शन वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल एफ77 का उत्पादन शुरू करेगी।

यह मॉडल वाणिज्यिक रूप से मार्च, 2022 तक उपलब्ध होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि पहले साल में वह 15,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों का उत्पादन करेगी। बाद में इसकी सालाना उत्पादन क्षमता को 1.2 लाख इकाई किया जाएगा। इस इकाई में 500 लोगों को रोजगार मिलेगा जिन्हें अगले पांच साल के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण और असेंबली का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अल्ट्रावॉयलेट के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नारायण सुब्रमण्यम ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हमारी अगले तीन से पांच साल में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। यह विनिर्माण संयंत्र 70,000 वर्ग फुट में होगा। जरूरत होने पर इसका विस्तार भी किया जा सकेगा।

अल्ट्रावॉयलेट के संस्थापक एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) नीरज राजमोहन ने कहा कि इस निवेश के तहत विनिर्माण इकाई लगाई जाएगी, जरूरत के हिसाब से क्षमता का और विस्तार किया जाएगा, शोध एवं विकास तथा नए उत्पाद का विकास किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?