लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने ओडिशा में मोबाइल नेटवर्क का उन्नयन किया

By भाषा | Updated: June 15, 2021 18:12 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 15 जून दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने मंगलवार को कहा कि उसने ओडिशा में अपने मोबाइल नेटवर्क का उन्नयन किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त 10 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का उपयोग भी शुरू कर दिया है।

एयरटेल ने कहा कि इस तैनाती से बेहतर नेटवर्क उपलब्धता और बेहतर डेटा गति सुनिश्चित होगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में घरों और इमारतों के अंदर बेहतर कवरेज मिलेगा।

बयान के मुताबिक इस उन्नयन से राजमार्गों और रेल मार्गों के साथ व्यापक कवरेज मिलेगा और साथ ही गांवों में भी एयरटेल के नेटवर्क की पहुंच बढ़ेगी। कंपनी ने हाल की नीलामी में ओडिशा सर्किल के लिए 16.4 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा था। उसके पास अब कुल इस सर्किल में सबसे ज्यादा कुल 63.8 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है।

ओडिशा सर्किल में उसक एक करोड़ से अधिक कनेक्शन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?