लाइव न्यूज़ :

एयरटेल अफ्रीका ने तंजानिया में अपने टावरों को 1,279.6 करोड़ में बेचा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 17:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली दो जून एयरटेल अफ्रीका ने कहा कि उसने तंजानिया में समूह से जुडे अपने टावरों को 1,279.6 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

दूरसंचार कंपनी ने कहा कि यह कदम हल्के संपत्ति व्यापार मॉडल और मुख्य ग्राहकों को संचालन में आ रही दिक्कतों पर ध्यान केंद्रित करने के लिये लिया गया है।

कंपनी अफ्रीका के 14 देशों में दूरसचांर और मोबाइल मुद्रा सेवाएं प्रदानी करती है। उसके तंजानिया टॉवर पोर्टफोलियो में लगभग 1,400 टावर शामिल हैं, जो समूह के वायरलेस दूरसंचार अवसंरचना नेटवर्क का हिस्सा हैं।

एयरटेल अफ्रीका ने बुधवार को एक बयान में कहा,‘‘एयरटेल तंजानिया से जुड़े टावर पोर्टफोलियो को एसबीए कम्युनिकेशंस कॉर्पोरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी की एक संयुक्त उद्यम कंपनी को बेचा गया है।’’

समझौते की शर्तो के अनुसार एयरटेल तंजानिया एक अलग व्यवस्था के तहत टावरों पर अपने उपकरणों का विकास, रखरखाव और संचालन जारी रखेगी।

एयरटेल ने कहा कि बिक्री समझौता 17.5 करोड़ डॉलर का है, जिसमें से लगभग 15.75 करोड़ डॉलर पहली समापन तिथि (समूह के चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में) देने होंगे जबकि शेष रकम बचे टावरों के हस्तांतरण के साथ किस्तों में देनी होगी ।

एयरटेल ने कहा, ‘‘समझौते के तहत मिलने वाली रकम में से करीब 6 करोड़ डॉलर तंजानिया में नेटवर्क और बिक्री के बुनियादी ढांचे में निवेश करने और तंजानिया सरकार को वितरण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।’’

वही बाकी रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने में किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम