लाइव न्यूज़ :

एग्रोस्टार ने विस्तार के लिए निवेशकों से सात करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: December 7, 2021 15:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर कृषि क्षेत्र के स्टार्टअप एग्रोस्टार ने इवॉल्वेंस, श्रोडर्स कैपिटल, हीरो एंटरप्राइज और ब्रिटेन की विकास वित्त संस्था सीडीसी सहित निवेशकों से अपने कारोबार के विस्तार और विकास के लिए सात करोड़ डॉलर (527 करोड़ रुपये) जुटाए है।

कंपनी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शार्दुल सेठ ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि वित्त पोषण दौर में मौजूदा निवेशक आविष्कार कैपिटल, एक्सेल, बर्टेल्समैन, चेराती वेंचर्स और राबो फ्रंटियर वेंचर्स भी शामिल रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नए तथा मौजूदा निवेशकों से निवेश के सीरीज डी दौर में सात करोड़ डॉलर जुटाए हैं।’’ उन्होंने हालांकि उस मूल्यांकन को साझा करने से इनकार कर दिया जिसके आधार पर यह निवेश जुटाया गया है।

शार्दुल ने कहा कि निवेशकों से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने, फ्रेंचाइजी स्टोर की संख्या को बढ़ाकर 5,000 करने के लिए करेगी।

उन्होंने कहा कि कंपनी किसानों को उनकी उपज के विपणन में मदद करने के लिए सेवाएं शुरू करने पर भी विचार कर रही है।

पुणे स्थित एग्रोस्टार को वर्ष 2013 में सीतांशु सेठ और शार्दुल सेठ ने शुरू किया था। कंपनी देशभर के किसानों को अपने तकनीकी मंच के माध्यम से वास्तविक समय में मुफ्त कृषि परामर्श प्रदान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती