लाइव न्यूज़ :

कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप आर्या की जिंस वित्तपोषण के लिए एसबीएम बैंक इंडिया के साथ साझेदारी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 19:32 IST

Open in App

:शीर्षक, इंट्रो में बैंक का नाम ठीक करते हुये अर्थ 30 के स्थान पर रिपीट:

नयी दिल्ली, 10 अगस्त एग्रीटेक स्टार्ट-अप आर्या ने मंगलवार को कहा कि उसने जिंस कारोबार में वित्तपोषण सुविधा के लिए एसबीएम बैंक इंडिया के साथ करार किया है।

एसबीएम बैंक इंडिया, मॉरीशस स्थित एसबीएम समूह का हिस्सा है। इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसकी उपस्थिति देश के शीर्ष छह महानगरों में है।

आर्या फसलों की कटाई उपरांत की तमाम सेवाएं प्रदान करता है। इसका मंच, उपयोगकर्ताओं को भंडारगृह प्रबंधन, वित्त तक पहुंच, गुणवत्ता परीक्षण, भंडारण सुरक्षा सेवाओं और खरीदारों को जोड़ने जैसी सहायक सेवाओं को चुनने में मदद करता है।

यह स्टार्ट-अप, किसानों, एग्रीगेटर्स, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं और अंतिम उपयोगकर्ता निगमित कंपनियों को कटाई के बाद के नुकसान से बचने में मदद करता है। यह कृषि-वस्तुओं के विक्रेताओं को फसल-पश्चात ऋण देकर उपज की संकटपूर्ण बिक्री से बचने में सहायता करता है।

आर्या ने एक बयान में कहा कि उसने एसबीएम बैंक इंडिया के साथ रणनीतिक साझेदारी की है ताकि वित्तीय समाधान में अपनी दक्षताओं को मजबूत किया जा सके।

आर्य के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (भंडारण समाधान) रितेश रमन ने कहा, ‘‘हम कृषि मूल्य श्रृंखला में प्रत्येक ग्राहक को ऋण तक पहुंच की स्थिति में सुधार, वित्तपोषण प्रक्रिया में आसानी और प्रत्येक ग्राहक को तत्काल ऋण का मजबूत समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एसबीएम बैंक इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी जिंस क्षेत्र में वित्तीय सुविधायें उपलब्ध कराने के विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

एसबीएम की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी। यह मारीशस का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती