लाइव न्यूज़ :

एजीईएल 25,500 करोड़ रुपये में एसबी एनर्जी के भारतीय ऊर्जा कारोबार का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 11:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने बुधवार को कहा कि उसने सॉफ्टबैंक समूह (एसबीजी) और भारती समूह के साथ एसबी एनर्जी इंडिया के 100 प्रतिशत शेयरों के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौता किया है और इस सौदे की राशि 3.5 अरब अमरीकी डालर (लगभग 25,500 करोड़ रुपये) है।

यह भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सबसे बड़ा अधिग्रहण है।

एजीईएल ने एक बयान में कहा कि उसने एसबीजी (80 प्रतिशत) और भारती समूह (20 प्रतिशत) के साथ एसबी एनर्जी इंडिया के शेयरों के अधिग्रहण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

बयान के अनुसार एसबी एनर्जी इंडिया के पास भारत के चार राज्यों में 4,954 मेगावाट की कुल नवीकरणीय क्षमता है।

बयान के मुताबिक इस सौदे के तहत एसबी एनर्जी इंडिया का मूल्यांकन लगभग 3.5 अरब अमरीकी डालर किया गया।

कंपनी के पोर्टफोलियो में 84 प्रतिशत सौर क्षमता (4,180 मेगावाट), नौ प्रतिशत पवन-सौर हाइब्रिड क्षमता (450 मेगावाट) और सात प्रतिशत पवन क्षमता (324 मेगावाट) के साथ ही बड़े पैमाने पर अन्य परिसंपत्तियां शामिल हैं।

पोर्टफोलियो में 1,400 मेगावाट सौर ऊर्जा चालू है, और 3,554 मेगावाट की परियोजना निर्माणाधीन है।

सभी परियोजनाओं के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई), एनटीपीसी और एनएचपीसी के साथ 25 साल के बिजली खरीद समझौते (पीपीए) किए गए हैं।

बयान के मुताबिक ये परिसंपत्तियां मुख्य रूप से सौर पार्क आधारित परियोजनाएं हैं और परियोजना विकास, निर्माण, और संचालन और रखरखाव के लिहाज से सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं के आधार पर बनाई गई हैं।

इस अधिग्रहण के साथ एजीईएल की कुल नवीकरणीय क्षमता 24.3 गीगावॉट हो गई है, जबकि परिचानल क्षमता बढ़कर 4.9 गीगावॉट होगी।

बयान में कहा गया कि यह सौदा नियामक तथा अन्य जरूरी मंजूरियों के अधीन है।

अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने कहा, ‘‘यह अधिग्रहण जनवरी 2020 में हमारे द्वारा घोषित दृष्टिकोण की दिशा में एक और कदम है, जिसमें हमने 2025 तक दुनिया की सबसे बड़ी सौर कंपनी बनने और उसके बाद 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनने की योजना बनाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जो नवीकरणीय ऊर्जा मंच तैयार कर रहे हैं, वह कई अन्य वैश्विक उद्योगों को आकर्षित करेगा, जो अपने कार्बन उत्सर्जन को तेजी से कम करने की तलाश में हैं।’’

भारती एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा कि अडाणी समूह का हरित ऊर्जा क्षेत्र में बेहतरीन रिकॉर्ड है, जिससे एसबी एनर्जी के कामकाज को और गति मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती