लाइव न्यूज़ :

कोविड के बाद सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विनिवेश की प्रक्रिया पटरी पर लौटी: दीपम सचिव

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:07 IST

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्त निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांता पांडे ने बुधवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के विनिवेश की प्रक्रिया कोविड महामारी से प्रभावित होने के बाद वापस पटरी पर लौट आयी है, और विभाग का लक्ष्य मार्च के अंत तक लेनदेन की कई प्रक्रियाओं को पूरा करना है।

उन्होंने कहा कि इस साल एयर इंडिया, बीपीसीएल, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पवन हंस, बीईएमएल और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का निजीकरण पूरा कर लिया जाएगा और स्वामित्व एवं नियंत्रण में बदलाव से शेयर बाजार में सूचीबद्ध इन कंपनियों के मूल्यांकन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

सचिव ने कहा, "कोविड महामारी ने वास्तव में हमें बहुत बुरी तरह प्रभावित किया... बाजार से जुड़ा लेनदेन करना बहुत आसान है, रणनीतिक बिक्री करना कहीं अधिक कठिन है जहां बोली लगाने वाले वास्तव में कंपनी का नियंत्रण लेंगे और जांच-पड़ताल की प्रक्रिया काफी मुश्किल है। यात्रा पर जो प्रतिबंध लगे थे, धीरे-धीरे उन्हें हटा दिया गया है, हमारा विनिवेश पटरी पर लौट आया है।"

पांडे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सीआईआई के वार्षिक सत्र में हिस्सा लेते हुए कहा, "हम इस साल एयर इंडिया, बीपीसीएल, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पवन हंस, बीईएमएल और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड का निजीकरण करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा कि बोलीदाताओं ने इन कंपनियों में काफी रुचि दिखायी है और अब विनिवेश जांच-पड़ताल की प्रक्रिया और वित्तीय बोली के चरण में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!