लाइव न्यूज़ :

आदि गोदरेज का बड़ा फैसला, गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन से दिया इस्तीफा, भाई नादिर संभालेंगे कमान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 13, 2021 16:07 IST

नादिर गोदरेज जो वर्तमान में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबोर्ड में बदलाव एक अक्टूबर से प्रभावी होंगे।  आदि गोदरेज ने कहा कि चार दशकों से अधिक समय से गोदरेज इंडस्ट्रीज की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है।आदि गोदरेज ने कहा कि हमने मजबूत परिणाम दिए हैं और कंपनी को बदल दिया।

मुंबईः आदि गोदरेज ने गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड (जीआईएल) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। छोटे भाई नादिर गोदरेज अब कमान संभालेंगे। कंपनी ने 13 अगस्त को घोषणा की। कंपनी ने एक नियामक ने कहा कि नादिर गोदरेज जीआईएल के प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम करना जारी रखेंगे।

नादिर गोदरेज जो वर्तमान में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं, कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बोर्ड में बदलाव एक अक्टूबर से प्रभावी होंगे। आदि गोदरेज ने कहा कि चार दशकों से अधिक समय से गोदरेज इंडस्ट्रीज की सेवा करना एक सौभाग्य की बात है।

आदि गोदरेज ने कहा कि हमने मजबूत परिणाम दिए हैं और कंपनी को बदल दिया। मैं समर्थन और मार्गदर्शन के लिए बोर्ड का आभारी हूं। हमारी टीम के सभी सदस्यों को जिनकी लगन, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत ने हमें सफलता दिलाई है और हमारे सभी ग्राहकों, व्यापार भागीदारों, शेयरधारकों, निवेशकों और समुदायों को उनकी निरंतर साझेदारी की।

आदि गोदरेज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे सर्वश्रेष्ठ वर्ष हमारे आगे हैं और नादिर और हमारी टीम आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए तत्पर हैं। नादिर गोदरेज ने कहा कि नेतृत्व टीम आगे बढ़ने और लोगों और समुदायों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आदि गोदरेज एमआईटी में स्लोअन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के पूर्व छात्र हैं, जहां से उन्होंने स्नातक और मास्टर डिग्री हासिल की। उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म भूषण और 2002 में राजीव गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :मुंबईइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?