लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने 2021-22 के लिये भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.7 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने तीन महीने में दूसरी बार चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर 9.7 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने इसका कारण उद्योग के समक्ष आपूर्ति संबंधी बाधाओं को बताया है।

इससे पहले एडीबी ने सितंबर महीने में अपनी रिपोर्ट में 2021-22 में आर्थिक वृद्धि दर 10 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था।

एशियाई विकास परिदृश्य, 2021 शीर्षक से जारी रिपोर्ट में बहुपक्षीय संस्थान ने दक्षिण एशिया की वृद्धि दर 2021 में 8.6 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी है। जबकि सितंबर में इसके 8.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था।

एडीबी ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की आर्थिक वृद्धि दर अब वित्त वर्ष 2021-22 में 9.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह पूर्व में जताये गये अनुमान से 0.3 प्रतिशत कम है। इसका कारण आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी बाधाएं हैं, जो उद्योग को प्रभावित कर रही हैं। घरेलू मांग के सामान्य स्तर पर आने की उम्मीद के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान 7.5 प्रतिशत पर बरकरार है।’’

उल्लेखनीय है कि एडीबी ने सितंबर में महामारी की दूसरी लहर के प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को कम कर 10 प्रतिशत कर दिया था। जबकि पूर्व में इसके 11 प्रतिशत रहने की संभावना जतायी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकमत की दिल्लीवासियों को सौगात, शुक्र को कैलाश खेर की लाइव ‘महफिल’, दिग्गज गायक ‘लोकमत सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित

क्रिकेटBAN vs NZ, 3rd ODI: बांग्लादेश ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 2-1 से ODI सीरीज़ जीती, शांतो का शतक और रहमान ने झटके 5 विकेट

क्राइम अलर्टबिहार के नवगछिया में बहू ने प्रेमी से मिलकर करा दी ससुर की हत्या, करीब एक महीने पहले दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था

भारतनोटबंदी केस में बड़ा आदेश, आरबीआई को 2 लाख रुपये के नोट बदलने के निर्देश

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?