लाइव न्यूज़ :

अमेरिका टैरिफ असर, चांदी 8000 और सोना 3300 रुपये मजबूत?, चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किग्रा और सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2026 20:17 IST

US tariff: चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया।

नई दिल्लीः डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के शुल्क के खिलाफ अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बढ़ती वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच मजबूत सुरक्षित-निवेश की मांग के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान चांदी 2.7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि सोना 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी शुक्रवार के 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से 8,000 रुपये या 3.03 प्रतिशत चढ़कर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

इंदौर में सोने, चांदी के भाव में वृद्धि

स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 5700 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि शनिवार की तुलना में हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।

त्योहारों पर हवाई किराये में बढ़ोतरी के मुद्दे पर गौर कर रहा नागर विमानन मंत्रालयः केंद्र

केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि हवाई किरायों और संबद्ध शुल्कों में निजी एयरलाइन कंपनियों के स्तर पर मनमाने ढंग से किए जाने वाले बदलावों पर लगाम लगाने के मुद्दे को लेकर नागर विमानन मंत्रालय सक्रियता से विचार कर रहा है। याचिका में उठाए गए मुद्दे को अदालत ने 'बहुत गंभीर चिंता' का विषय बताते हुए केंद्र को निर्णय प्रक्रिया पूरी करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया।

एफएसएसएआई ने राज्यों से त्योहार के दौरान खाद्य उत्पादों में मिलावट पर रोक लगाने को कहा

होली त्योहार से पहले खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य आयुक्तों से निगरानी बढ़ाने और दूध उत्पादों और खाद्य तेल में मिलावट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। राज्य खाद्य आयुक्तों को लिखे पत्र में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कहा कि आगामी होली त्योहार के दौरान मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और दूध एवं दुग्ध उत्पादों (जैसे घी, खोआ, पनीर, आदि) और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भावसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां