लाइव न्यूज़ :

5जी की पेशकश बाजार में जोरदार छलांग लगाने का अभूतपूर्व मौका: सिस्को अधिकारी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर सिस्को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अगली पीढ़ी की 5जी प्रौद्योगिकी में वृद्धि के अभूतपूर्व अवसर हैं और इससे बैंडविड्थ, नए औद्योगिक उपयोग के मामलों और उद्यम बाजार की मांग में तेजी आएगी तथा सेवाप्रदाता 5जी नेटवर्क में निवेश के लिए प्रेरित होंगे।

सिस्को इंडिया और सार्क के प्रबंध निदेशक (सेवा प्रदाता) आनंद भास्कर ने कहा कि भारत के डिजिटल रूपांतरण के कई स्तर हैं, जिसमें बैंडविड्थ की जरूरत, उद्योगों के लिए उपयोग के नए मामले और 5जी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा शामिल है।

उन्होंने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 के आभासी सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘5जी ने हमारे लिए छलांग लगाने का एक अभूतपूर्व अवसर तैयार किया है।’’

उन्होंने आगे कहा कि अध्ययन बताते हैं कि करीब 10-12 प्रतिशत भारतीय मोबाइल ग्राहक 5जी मोबाइल सेवाओं का खर्च उठा सकते हैं, जिससे प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी खबर है... एक अरब मोबाइल ग्राहकों में यदि 10 करोड़ से अधिक 5जी सेवा का उपयोग कर सकते हैं तो यह दूरसंचार कंपनियों के लिए एक बड़ा अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस