लाइव न्यूज़ :

जीवन बीमा कंपनियों की मई में पहले साल की प्रीमियम आय में 5.6 प्रतिशत गिरावट

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली 09 जून जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय मई 2021 में 5.6 प्रतिशत घटकर 12,976.99 करोड़ रुपये रही।

बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के आंकड़ों के अनुसार देश में 24 जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से मिलने वाली पहले साल की प्रीमियम आय एक साल पहले इसी माह में 13,739 करोड़ रुपये थी।

इसमें देश की सबसे बड़ी और सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम आय मई 2021 में 12.4 प्रतिशत गिरकर 8,947.64 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले मई 2020 में यह 10,211.53 करोड़ रुपये थी।

आंकड़ों के अनुसार शेष 23 निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय मई 2021 में 14.2 प्रतिशत बढ़कर 4,029.35 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी महीने में 3,527.48 करोड़ रुपये थी।

वही अप्रैल-मई के दौरान जीवन बीमा कंपनियों की नये कारोबार से प्रीमियम आय लगभग 11 प्रतिशत बढ़कर 22,715.78 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 20,466.76 करोड़ रुपये थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम