लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में प्रस्तावित फिल्म सिटी को लेकर 20 कंपनियों ने जतायी रूचि

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:04 IST

Open in App

नोएडा उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी बनाने को लेकर 20 बड़ी कंपनियों ने रूचि जतायी है।

आधिकारिक बयान के अनुसार बुधवार को यमुना विकास प्राधिकरण में फिल्म सिटी के लिए बोली पूर्व बैठक हुई। इसमें फिल्म निर्माता एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलिफिल्म और निर्माता-निर्देशक सुभाष घई की कंपनी समेत कई अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे।

यमुना विकास प्राधिकरण ने कंपनियों से 10 दिसंबर तक अपनी शिकायतों व सवालों को देने के लिए कहा है। इन शिकायतों व सवालों का जवाब शासन स्तर पर बनी समिति देगी।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने कहा कि यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी प्रस्तावित है। इसके लिए 1,000 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है।

उन्होंने बताया कि 220 एकड़ जमीन व्यवसायिक उपयोग की होगी। फिल्म सिटी के लिए 23 नवंबर को वैश्विक निविदा निकाली गई थी।

अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर विकसित होने वाली फिल्म सिटी के लिए आयोजित बैठक में देश-विदेश की 20 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कंपनियों के सवालों के जवाब प्राधिकरण अधिकारियों ने दिए।

कुछ कंपनियां ऑनलाइन भी शामिल हुई।

बोली पूर्व बैठक में इरोज इंटरनेशनल, बालाजी टेलिफिल्म्स, एलएंडटी,एआईडीए मैनेजमेंट, श्री हंस ग्रीन टेक्नोलॉजी, इवेंटम टेक्नोलॉजी, श्री टीवी, ओरियंट, गोदरेज, आयरन स्टोर प्राइवेट लिमिटेड, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड समेत अन्य कंपनियां शामिल हुईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारविदेश जाने वालों के लिए अब ये नियम जरूरी, बिना PAN कार्ड के पहले भरना होगा ये फॉर्म; जानें पूरी जानकारी

कारोबारसीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

कारोबारलखनऊ में 40 करोड़ के चिकन कुर्ते साड़ी गोदाम में डंप?, 90000 लोग परेशान, ईरान वार से थम गया निर्यात! 

कारोबारभारत से 100 नेपाली रुपये से अधिक का सामान लाने पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य, एक्शन में बालेन शाह सरकार, आम लोगों पर बम?

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं