लाइव न्यूज़ :

भारतीय कंपनियों समेत 17 इकाइयों ने रेडियो आइसोटोप के लिये डीएई से भागीदारी में रूचि दिखायी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 23:13 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई भारत समेत विभिन्न देशों की 17 कंपनियों ने रेडियो आइसोटोप के उत्पादन के लिये अनुसंधान रिएक्टर स्थापित करने को लेकर परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के साथ भागीदारी में रूचि दिखायी है।

रेडियो सक्रिय आइसोटोप का उपयोग कृषि, खाद्य उद्योग, चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों में होता है।

मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार रिएक्टर का निर्माण डीएई की अनुषंगी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) करेगी। आइसोटोप उत्पादन के लिये यह पहला अनुसंधान रिएक्टर होगा जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत किया जाएगा।

परमाणु ऊर्जा विभाग रिएक्टर के निर्माण की लागत का वहन करेगा और साझेदार से निवेश की गई पूंजी पर उच्च प्रतिफल प्राप्त करने की अपेक्षा करता है।

वित्त मंत्री निर्मला सीताारमण ने मई 2020 में घोषणा की थी कि भारत चिकित्सा आइसोटोप के उत्पादन के लिये रिएक्टर स्थापित करेगा। ये आइसोटोप कैंसर और अन्य बीमारियों के इलाज को सस्ता बनाएंगे और कृषि क्षेत्र की भी मदद करेंगे।

विभाग ने कहा कि डिजाइन और नियामकीय मंजूरी समेत शुरूआती कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और निजी भागीदार के चयन के लिये औपचारिक अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) दिसंबर तिमाही में जारी किया जाएगा।

पहली अनौपचारिक पूर्व आरएफपी बैठक 15 अप्रैल को हुई। इस बैठक का मकसद संभावित भागीदारों को परियोजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना था।

इस प्रकार की अगली बैठक जुलाई में होगी। उसके बाद सितंबर या अक्टूबर में औपचारिक बातचीत होगी। डीएई का मकसद आरएफपी प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

बयान के अनुसार, ‘‘15 अप्रैल को हुई अनौपचारिक बैठक में चार महाद्वीपों की 17 कंपनियों के 30 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इसमें भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

बैठक में शामिल प्रतिनिधि परमाणु औषधि, औषधि, स्वास्थ्य देखभाल और परमाणु रिएक्टर उपकरण आपूर्तिकर्ता जैसे परमाणु औषधि मूल्य श्रृंखला से संबद्ध कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये आपूर्तिकर्ता अमेरिका, कनाडा, अर्जेन्टीना, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन से जुड़े हैं। इसके अलावा दो-तीन भारतीय आपूर्तिकर्ता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!