लाइव न्यूज़ :

पंजाब की मंडियों में 160 लाख टन खरीफ धान की आवक

By भाषा | Updated: November 3, 2020 22:49 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर खरीफ सत्र के दौरान मंगलवार तक पंजाब की मंडियों में 160 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है, जो कि पिछले खरीद सत्र की समान अवधि से 26 प्रतिशत अधिक है।

पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि चालू खरीफ सत्र के दौरान, राज्य की मंडियों में अब तक 160.65 लाख टन धान की आवक हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह लगभग 127.46 टन धान की आवक हुई थी।

इसमें से 158.52 लाख टन धान की खरीद पूरे राज्य में की गई है।

सिंह ने कहा कि मंडियों में धान लाने के लिए आढ़तियों के जरिये (कमीशन एजेंटों) के जरिये मंडी बोर्ड द्वारा अब तक 28.69 लाख पास जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड ने इस साल 4,260 खरीद केंद्रों की स्थापना की है, जो पिछले साल के 1,839 केंद्रों से लगभग दोगुना है।

सिंह ने बताया कि संगरूर जिले में धान की आवक के मामले में अग्रणी है, जहां 14.88 टन फसल मंडियों में आई है, इसके बाद पटियाला और लुधियाना में क्रमश: 14.40 लाख टन और 13.39 लाख टन की आवक हुई है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?