लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीन महानगरों में 80 के पार, जानिए सभी शहरों में 11 अगस्त के रेट

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: August 13, 2018 08:20 IST

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 11 अगस्तः पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दौरान पेट्रोल का भाव करीब 1 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक शनिवार (11 अगस्त) को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.27 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 84.7 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली में डीजल 68.75 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 72.61 रुपये प्रति लीटर है। यह बीते दो महीनों में सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल के भाव हैं। आखिरी बार 9 जून को पेट्रोल-डीजल के भाव इतने चढ़े थे।

11 अगस्त को पेट्रोल की कीमत

शहरशनिवार की कीमतें
दिल्ली77.27 रुपए
कोलकाता80.22 रुपए
मुंबई84.7 रुपए
चेन्नई80.27 रुपए

चार महानगरों में 11 अगस्त को डीजल की कीमत:-

दिल्ली68.75 रुपए
कोलकाता71.59 रुपए
मुंबई72.98 रुपए
चेन्नई

72.61 रुपए

* ये रेट 11 अगस्त 2018 को सुबह 6 बजे से लागू हैं। भारत के सभी छोटे से छोटे शहर का रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

दो महीने पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बढ़ने से मचे हो-हल्ला के बाद सरकार ने रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सुधार की नीति बनाई थी। इसके तहत हर रोज तेल वितरक कंपनियां नई कीमतें जारी करती हैं। इसी तरह से शनिवार, 11 अगस्त की कीमतें भी कंपनियों जारी कर दी हैं। इससे पहले पिछली 29 मई से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा रही है। बीते दो महीनों से हो रहे इस बदलावों में अब तक पेट्रोल करीब 6 रुपए तक कम हुआ है। लेकिन डीजल के भाव में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 

पेट्रोल पंप में डिजिटल भुगतान पर अब कम मिलेगा ‘कैश बैक’

पेट्रोल पंपों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये शुरू की गयी ‘कैश बैक’ योजना में कटौती की गई है। ग्राहकों को ईंधन भराने के बाद डिजिटल भुगतान पर अब 0.75 प्रतिशत के बजाय केवल 0.25 प्रतिशत छूट मिलेगी। मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के इरादे से 13 दिसंबर 2016 को पेट्रोल और डीजल खरीदने पर भुगतान डेबिट, क्रेडिट कार्ड जैसे प्लास्टिक मनी से किये जाने पर 0.75 प्रतिशत छूट दी जा रही थी।यह छूट ‘कैश बैक’ माध्यम से दी जा रही थी। भुगतान के तीन दिन के भीतर यह छूट राशि ग्राहकों के खाते में डाल दी जाती थी।तेल कंपनियों ने अब पट्रोल पंप परिचालकों को दी सूचना में कहा है कि छूट कम कर 0.25 प्रतिशत कर दी गयी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंप परिचालकों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर इस बारे में ग्राहकों को सूचना देने को कहा है। यह एक अगस्त 2018 से लागू होगा। ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-वालेट या मोबाइल वालेट के जरिये भुगतान पर 0.75 प्रतिशत छूट से पेट्रोल पर प्रति लीटर 57 पैसे और डीजल पर 50 पैसा प्रति लीटर छूट मिलती थी। छूट कम कर पेट्रोल पर अब 19 पैसा और डीजल पर 17 पैसा प्रति लीटर कर दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को उस समय चलन में रहे 500 और 1,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की। उसके एक माह बाद डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये कई प्रकार की छूट की पेशकश की गयी। तब कहा गया था कि 4.5 करोड़ लोग दैनिक 1,800 करोड़ रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीदतेहैं। नोटबंदी के बाद एक माह में डिजिटल भुगतान दोगुना होकर 40 प्रतिशत हो गया था। हालांकि, बाद में यह देखा गया कि अर्थव्यवस्था में नकदी आने के साथ ही डिजिटल भुगतान भी कम हो गया।

(भाषा के इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पेट्रोल दाम बढ़ोत्तरीपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

भारतदिल्ली में मंत्री पंकज सिंह ने बस से किया सफर, लोगों से की खास अपील

भारतएकनाथ शिंदे ने घटाया अपना काफिला, अब करेंगे EV गाड़ी का इस्तेमाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी