लाइव न्यूज़ :

रिलीज के पहले विवादों में घिरी दीपिका पादुकोण की 'छपाक', जानिए आखिर क्यों हाईकोर्ट में याचिका हुई दायर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 24, 2019 10:46 IST

राइटर राकेश भारती ने याचिका में दावा किया है कि उनके मन में फिल्म बनाने के लिए पहले नाम ब्लैक डे आया था।

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं।फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आया है।

दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी की फिल्म छपाक का ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आया है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज के 2 हफ्ते पहले फिल्म को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल राकेश भारती नाम के लेखक ने फिल्म की कहानी चोरी करने की बात कही है।

इसको लेकर राकेश भारती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है। राइटर का कहना है कि एसिड अटैक सर्वाइवर की जिस कहानी पर फिल्म बन रही है वह उन्होंने लिखी है। उन्होंने अपील की है कि फिल्म में उनको बतौर राइटर क्रेडिट दिया जाए।

टाइम्स की खबर के अनुसार राइटर राकेश भारती ने याचिका में दावा किया है कि उनके मन में फिल्म बनाने के लिए पहले नाम ब्लैक डे आया था।2015 फऱवरी में राकेश भारती ने इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन में इसका रजिस्ट्रेशन भी कराया था। उस वक्त वह स्क्रिप्टि पर काम कर रहे थे।

फॉक्स स्टार स्टूडियो को भी यह आइडिया सुनाया था, जिस पर कि 'छपाक' बनी है।  राकेश भारती के वकील का कहना है कि अभियुक्तों (फॉक्स स्टार स्टूडियो व अन्य) के द्वारा मेघना गुलजार के निर्देशन में उनके आइडिया पर फिल्म बना जा रही है तो उन्होंने प्रोड्यूसर्स से इसकी शिकायत की।  लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला उसके बाद ही उन्हें हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

टॅग्स :छपाक मूवीदीपिका पादुकोणविक्रांस मैसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार