लाइव न्यूज़ :

सालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2026 15:08 IST

प्यार, समर्थन और पहाड़ों से छलांग लगाने के 25 साल पूरे होने पर बधाई। अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी,2001 को मुंबई में शादी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबेटा आरव (23) और बेटी नितारा (13) है। शादी के दिन उन्हें क्या चेतावनी दी थी।जब 2001 में आज ही के दिन हमारी शादी हुई थी।

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी शादी की सालगिरह मनाते हुए ट्विंकल खन्ना ने लिखा, ‘‘प्यार, समर्थन और पहाड़ों से छलांग लगाने के 25 साल पूरे होने पर बधाई।’’ ट्विंकल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अक्षय के साथ पैराग्लाइडिंग करते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘हमारी शादी का सबसे अच्छा हिस्सा क्या है? हम हमेशा एक-दूसरे को उड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कभी-कभी लगता है कि जैसे आज की बात हो। प्यार, समर्थन और पहाड़ों से छलांग लगाने के 25 साल पूरे होने पर बधाई।’’ अक्षय और ट्विंकल ने 17 जनवरी,2001 को मुंबई में शादी की थी।

उनका एक बेटा आरव (23) और बेटी नितारा (13) है। अक्षय ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर मजाकिया अंदाज में बताया कि दिग्गज अभिनेत्री और उनकी सास डिंपल कपाडिया ने उनकी शादी के दिन उन्हें क्या चेतावनी दी थी। उन्होंने लिखा, ‘‘जब 2001 में आज ही के दिन हमारी शादी हुई थी, तो टीना की मां ने कहा था, ‘बेटा, सबसे अजीब परिस्थितियों में भी जोर से हंसने के लिए तैयार रहना क्योंकि वह ठीक ऐसा ही करेगी’।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘25 साल हो गए और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती... उनकी बेटी तो सीधे चलने से भी इनकार करती है...

वह तो पहले दिन से लेकर पच्चीसवें साल तक जिंदगी में नाचते-गाते जीना पसंद करती हैं। मेरी प्यारी पत्नी को सलाम जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ी चिंता में भी डाल देती है। सालगिरह मुबारक हो, टीना। 25 साल की दीवानगी।’’

टॅग्स :अक्षय कुमारट्विंकल खन्नामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार