लाइव न्यूज़ :

विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के वर्सोवा में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 4, 2022 11:50 IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। वर्सोवा में अपार्टमेंट की कीमत 17.92 करोड़ रुपये बताई जा रही है और यह 30वीं मंजिल पर है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।रिपोर्ट में कहा गया कि अपार्टमेंट का मूल्य 55,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से थोड़ा अधिक था।अग्निहोत्री ने कथित तौर पर अपार्टमेंट के पंजीकरण के लिए 1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया।

मुंबई: एक नई रिपोर्ट के अनुसार फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने मुंबई के वर्सोवा में 17.92 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है। इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक अग्निहोत्री ने कथित तौर पर अपार्टमेंट के पंजीकरण के लिए 1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया।

रिपोर्ट के अनुसार, पल्लवी और विवेक का पार्थेनन नाम की एक इमारत में नया अपार्टमेंट 30वीं मंजिल पर है और यह 3,258 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है और तीन कार पार्किंग स्लॉट के साथ आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, दंपति ने सीधे प्रोजेक्ट के डेवलपर एक्स्टसी रियल्टी से संपत्ति खरीदी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विवेक और पल्लवी ने 27 सितंबर को सौदे के पंजीकरण के समय 1.07 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अपार्टमेंट का मूल्य 55,000 रुपये प्रति वर्ग फुट से थोड़ा अधिक था। विवेक द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स ने 252 करोड़ रुपये का शुद्ध डोमेस्टिक कलेक्शन किया था। यह फिल्म इसी साल 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन की कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर भी हैं।

टॅग्स :Vivek Ranjan Agnihotriमुंबईवर्सोवाversova-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

कारोबारएस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार