लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस: RTI एक्टिविस्ट को CBI ने लेटेस्ट अपडेट देने से किया इनकार, जवाब में कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2022 15:47 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक आरटीआई आवेदक को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ताजा अपडेट की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। सीबीआई का कहना है कि किसी भी जानकारी को प्रकट करने से जांच प्रक्रिया में बाधा आ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।अभिनेता की मृत्यु के बाद 2020 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।इस मामले को लेकर एजेंसी का कहना है कि अभी भी जांच जारी है।

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक आरटीआई आवेदक को ताजा अपडेट की जानकारी देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि राजपूत के डेथ केस में आवेदक ने लेटेस्ट अपडेट की मांग की थी। मगर सीबीआई ने आवेदक को किसी भी तरह का अपडेट देने से मना कर दिया। बता दें कि अभिनेता की मृत्यु के बाद 2020 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। इस मामले को लेकर एजेंसी का कहना है कि अभी भी जांच जारी है। एजेंसी द्वारा इसके अलावा और कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दायर एक आवेदन सीबीआई को प्राप्त हुआ था, जिसके जरिए आवेदक ने एजेंसी से सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में लेटेस्ट अपडेट का अनुरोध किया था। हालांकि, इसके जवाब में जांच एजेंसी ने बिना कोई अपडेट दिए कहा कि किसी भी जानकारी को प्रकट करने से जांच प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। सीबीआई की ओर से जवाब में लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है, इसकी जानकारी जांच की प्रक्रिया में बाधा डाल सकती है। मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती।"

मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हालांकि, अभी तक उनकी मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, राब्ता, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में देखा गया। उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी, जो उनकी मृत्यु के कुछ हफ्ते बाद रिलीज हुई थी। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसीबीआईCentral Bureau of Investigationआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव