वरुण धवन और श्रद्धा कपूर एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वरुण श्रद्धा की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी इस शुक्रवार पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से फैंस को खासा उम्मीदें हैं। डांस पर आधारित इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है। इस फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर खासा धमाल मचा रहे हैं। अब इस पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल र खान ने ट्वीट करके अपना रिएक्शन दिया है।
कमाल आर खान ने फिल्म की समीक्षा करते हैं और इस बार स्ट्रीट डांसर 3डी पर कमाल ने अपनी राय रखी है। कमाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर अपनी राय रखते रहते हैं।
कमाल आर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह क्लाइमैक्स है और श्रद्धा कपूर के पाकिस्तानी माता-पिता को उनके डांस के बारे में पता चला, इसलिए अब वो कभी डांस नहीं करेंगी।'स्ट्रीट डांसर 3डी' ढाई घंटे की महान यातना है। ऑडियंस इस फिल्म के साथ कहीं भी और किसी भी समय कनेक्ट नहीं हो सकती। यह समय और 125 करोड़ की बर्बादी है, इसलिए बचना बेहतर है।